फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ही देश का भविष्य हैं : दुलीचंद

Fri, 03 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-29सेवा पखवाड़े के समापन पर पहुंचे अति​थियों का सम्मान करते सुजापुर आईटीआई स्टाफ सदस
विज्ञापन
अटेली मंडी। राजकीय आईटीआई सुजापुर में 17 सितंबर से चल रहे सेवा पखवाड़ा का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त डीईओ दुलीचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। संगठन के वाइस चेयरमैन रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विजय सिंह यादव और कोषाध्यक्ष रिटायर सुपरिटेंडेंट सोहनलाल चौहान भी उपस्थित रहे। दुलीचंद शर्मा ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ समाज सेवा में भागीदारी ही उन्हें सच्चा नागरिक बनाती है।
विज्ञापन

विजय सिंह यादव ने कहा कि अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी है। सोहनलाल चौहान ने कहा कि समाज की प्रगति में युवाओं की भूमिका अहम है और सहयोग की भावना से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है। सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने में नागर मल, संजीव यादव, चंद्र प्रकाश, अभिषेक, दीपक, राजेश कुमार, अमित कुमार, हेमंत, कपिल, अतर सिंह, हवा सिंह और कर्मवीर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

संचालन नितेश कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें