फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एक जुलाई से विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची 21 जुलाई को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

वहीं नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों का निपटारा 18 सितंबर तक पूरा कर अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।
योगेश सैनी ने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। साथ ही जिनके नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक संशोधन करवाएं। यह सुनिश्चित करेगा कि सभी योग्य मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में बीएलओ और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग आयोजित की गई। महेंद्रगढ़ विधानसभा के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें