फोटो नंबर-02शिविर में स्वयं सेवकों को संबोधित करते वक्ता। स्रोत: विभाग
नारनौल। डीएवी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय जिला एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को नशा मुक्ति, स्वास्थ्य, योग और राष्ट्र सेवा के प्रति स्वयं सेवकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दयाराम यादव मुख्य अतिथि रहे जबकि जिला रेडक्रॉस से शोभा रानी और समाज सेविका कृष्णा आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रातःकालीन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने कहा कि युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र, पवन कुमार, कप्तान सिंह, विनोद कुमार व अनिता सहित विद्यालय स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद