फोटो 7 राजकीय महाविद्यालयों में मतदान की शपथ लेते विधार्थी।स्त्रोत:डीआईपीआरओ
नारनौल। जिले में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप एक्टिविटी की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में संबंधित प्रिंसिपल की अगुवाई में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साथ ही सेल्फी पॉइंट बनाकर फोटो खिंचवाए। इसी प्रकार विभिन्न राजकीय स्कूलों में भी प्रार्थना के दौरान विद्यार्थियों ने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने परिजनों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूक किया। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में हर रोज एक्टिविटी चलाई जाएगी। इस दौरान खेल विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।