फोटो 2महिला महाविद्यालय नारनौल में मतदान के प्रति जागरूक करते छात्र व अध्यापक।स्त्रोत: संस्थ
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल में लीगल लिटेसी सेल की प्रभारी डाॅ. रेखा कुमारी ने वोट जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बीएड के सभी विद्यार्थियों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वोट के अधिकार व वोट की ताकत के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी डाॅ. नीलम शर्मा, डाॅ. रेखा कुमारी, सुरेंद्र कुमार, सुनील व बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।