फोटो संख्या:81- गांव नांगल सिरोही में ग्रामीणों को नशा के प्रति जागरूक करती निरीक्षक शारदा देवी
- फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदाधिकारी।
महेंद्रगढ़। नांगल सिरोही गांव में पुलिस की ओर से सोमवार को आयोजित नशा मुक्त अभियान में नया सवेरा मुहिम की टीम इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। कहा कि नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को पुलिस उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास कर रही है।
निरीक्षक शारदा देवी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जो पीड़ित स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहते हैं, पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी। इस दौरान उन्होंने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी।
जागरूकता की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम की ओर से ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। टीम सीधा संवाद करते हुए अपील की कि वे अपने गांव में नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।