फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देने वाला बनना चाहिए : कार्तिकेय शर्मा

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- कनीना में राज्यसभा सांसद कार्तिककेय शर्मा से मिलते ग्रामीण--संवाद
विज्ञापन
कनीना। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के कनीना पहुंचने पर निजी अस्पताल में सर्व समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। युवाओं को केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी मेहनत, कौशल और नई सोच के दम पर रोजगार देने वाला बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।
कौशल विकास से युवा अपनी क्षमताओं को निखारकर नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं और देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने और नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा बेहतर कार्य कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनकी समस्याओं को समझना विकास के लिए जरूरी है।
इस अवसर पर अटेली ब्राह्मण सभा के प्रधान धर्मेंद्र वशिष्ठ, सुनील कौशिक, नरेश जोशी, डॉ. रविंद्र कौशिक, बुद्धि प्रकाश शर्मा, सुरेश वशिष्ठ, सुरेश शर्मा, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, नवीन शर्मा, सत्यवीर जांगड़ा, डॉ. दीप भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, पवन कुमार भारद्वाज, रत्नलाल शर्मा और अशोक पैकन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें