फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत में फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना(नारनौल)। उप मंडल के गांव बाघोत में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजन शव को लेकर जाने से मना कर दिया है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

बाघोत निवासी कैलाश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा लड़का मोहित 26 वर्ष और छोटा लड़का पुलकित 25 वर्ष का है। दोनों लड़के अविवाहित हैं। 13 दिसंबर शाम लगभग 7 बजे दोनों लड़के गांव में किसी की जन्मदिन पार्टी से आए थे। 8 बजे मोहित ने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कैलाश शर्मा ने एक नेता सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन..
युवक के पिता ने नामजद शिकायत दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।- दिनेश कुमार,डीएसपी, कनीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें