नारनौल। में वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में एक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और बटरफ्लाई जैसे योगाभ्यास किए। संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। संवाद
-
योग दिवस पर यात्रियों ने लगाया पौधरोपण
फोटो-10
नारनौल। दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने रेलवे स्टेशन के पार्क में योगाभ्यास और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मंच के सदस्यों और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर दर्जनों छायादार और फलदार पौधे लगाए। अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि पेड़ों की कटाई बढ़ रही है और लोग जागरूक नहीं हैं तो भविष्य में ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर लेकर चलना पड़ सकता है। संवाद
-
योग को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
नारनौल। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिविर की शुरुआत महात्मा चतुर्वेदी बाई और महात्मा गरिमा बाई के सानिध्य में दीप प्रज्वलन से हुई। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर की कसरत नहीं, बल्कि मन की शांति और आत्मिक उन्नति का सरल मार्ग है। संंवाद
-
स्कूल में उत्साह से मनाया योग दिवस
फोटो-11
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध मुख्य अतिथि रहे। आयुष विभाग से डॉ. नितिन, डॉ. तनुज और डॉ. शक्ति सिंह भी मौजूद रहे। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुना गया। संवाद
-
विद्यार्थियों और शिक्षकों को कराया योगाभ्यास
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचोली में रविवार को योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धर्मवीर सिंह ने की। डीपीई ज्योति के संयोजन में आयोजित इस योग सत्र में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सिसोठ निवासी योगाचार्य वेदप्रकाश आर्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर मिशन जनसेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद