फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग करें, निरोग रहें...संदेश के साथ मनाया गया योग दिवस

विज्ञापन
फोटो 03 स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पर योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
निजामपुर/नांगल चौधरी/मंडी अटेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में योग कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। बीडीपीओ कार्यालय परिसर, नांगल चौधरी अनाज मंडी और मंडी अटेली में हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम आयुष विभाग के सहयोग से हुआ जिसमें जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे और बीडीपीओ अशोक कुमार ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी गांवों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नांगल चौधरी में एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव की मौजूदगी में योग दिवस मनाया गया। इसमें कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मंडी अटेली में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय पर योग कार्यक्रम हुआ, जहां एमपीएचडब्ल्यू हरीश कुमार ने योग करवाया। छात्राओं ने योग प्रदर्शन किया और वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

फोटो 03 स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पर योग करते छात्र छात्राएं। स्रोत: प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें