फोटो 04 गोल्ड मैडल दिखाते प्रीतम कुमार। स्रोत: पाठक
नारनौल। गांव मंढाना के प्रीतम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित राजघाट नई दिल्ली में 10 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। इस दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रीतम ने सभी को पछाड़ते हुए अव्वल स्थान पर कब्जा जमाया।
प्रीतम काफी सालों से लंबी दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता भी जीत चुके हैं। प्रीतम बहुत ही साधारण परिवार से हैं और कई सालों की कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं । प्रीतम की इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है।