फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत की दहिया कॉलोनी जहां हादसे में बच्ची की मौत हुई। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। दहिया कॉलोनी की गली नंबर पांच में बुधवार देर शाम नगर निगम के सीवरेज ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय खुशी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन


दहिया कॉलोनी निवासी खुशी पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अपने परिवार के साथ गली नंबर पांच में रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम नगर निगम का सीवरेज ट्रैक्टर कालूपुर की तरफ से ककरोई रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान गली नंबर पांच के पास खुशी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दो छोटे भाइयों की इकलौती बहन थी खुशी

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशी के दो छोटे भाई हैं। वह परिवार की बड़ी बेटी थी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


वर्जन

ट्रैक्टर-टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अशोक, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें