फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यशदीप का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- देहरादून में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में  निशाना लगाते
विज्ञापन
कनीना। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल पिस्टल एवं राइफल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में गांव छिथरोली के निशानेबाज यशदीप सांगवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के अंतर्गत देशभर से करीब छह हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने इसे कनीना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ने लगातार अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें