फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 800 मीटर दौड़ में यश व 400 मीटर दौड़ में सपना रही प्रथम

Fri, 28 Nov 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 04 प्रतियोगिता की शुरूआत करते एसडीएम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में यश प्रथम, पंकज द्वितीय व बीएससी का पंकज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं हाई जंप में रवि, शुभम व विपिन ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में सपना प्रथम, पलक द्वितीय व करिश्मा तृतीय स्थान पर रही।

एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में दो दिवसीय 29वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से हमें टीम भावना व एकाग्रता का विकास होता हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी भागीदारी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने विभिन्न खेलों में राज्य व जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं में अनुशासन का बहुत महत्व होता है।

महाविद्यालय खेल प्रभारी डॉ. अजय यादव ने विद्यार्थियों को दो दिन में होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं जैसे रेस 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 5 किलोमीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि सभी विधाओं के नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. चंद्रपाल व डॉ. नवीन यादव ने किया। डीपी अशोक कुमार की देखरेख में प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें