फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट के पोल जर्जर, शौचालय बदहाल...अव्यवस्थाओं की मार झेल रहे राजीव गांधी स्टेडियम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21टूटा हुआ नेट व जर्जर हाल में बास्केटबॉल पोल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले में करीब सात राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाए गए थे लेकिन अभी यह स्टेडियम अव्यवस्थाओं की मार झेल रहे हैं। कहीं फुटबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट के पोल जर्जर है तो कहीं शौचालय बदहाल पड़े हैं। कई स्टेडियमों के मैदानों में तो खास उगी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, इनकी मरम्मत के लिए करीब 1.60 करोड़ रुपये खर्च होने हैं जिसका अभी वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया है। जिले में गांव चेलावास, धौलेडा, छितैरोली, डोहर कलां, सिहमा सहित कुल 7 स्टेडियम बनाए गए हैं लेकिन इस समय खेल सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिस कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसों का खतरा भी बना रहता है।
धौलेड़ा स्टेडियम की चहारदीवारी टूटी तो शौचालय बदहाल
गांव धौलेडा में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की चहारदीवारी टूटी हुई है जिसकी वजह से बेसहारा पशु भी अंदर आ जाते हैं। साथ ही स्टेडियम का शौचालय बदहाल हालात में है। इसके अलावा बिजली की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


6 माह से टूटी पड़ी सोलर प्लेटें
स्टेडियम में बिजली की व्यवस्था के लिए 30 सोलर प्लेट लगाई गई थी जिसमें से 14 प्लेट गत जून माह में आंधी के कारण टूट गई थी। वहीं, 8 प्लेट लंबे समय से खराब हैं जिसके कारण अल सुबह व देर शाम दौड़ व अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फुटबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट में लगे पोल जर्जर
धौलेड़ा स्टेडियम में फुटबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट में लगे पोल भी जर्जर हालत में हैं जो हर समय बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। खिलाड़ियों ने कई बार नए पोल लगाने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। हालांकि रोहतक व बहादुरगढ़ में हुए हादसे के बाद खेल विभाग द्वारा जर्जर पोल का निरीक्षण किया जा रहा है।

बॉक्स :
मैदान में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है और फुटबॉल व बास्केटबॉल पोल जर्जर हाल में है। जिस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। राजीव गांधी खेल स्टेडियम गांव में बनने से बेहतर खेल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन अब सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। -यशराज, खिलाड़ी
बॉक्स:
चहारदीवारी टूटी हुई होने के कारण बेसहारा पशु मैदान में घुस जाते हैं। आवारा पशुओं में आपसी लड़ाई के दौरान हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं शौचालय बदहाल होने व बिजली की व्यवस्था नहीं से परेशानी बढ़ गई है। -हितेश, खिलाड़ी

वर्जन :
जिले में 7 राजीव गांधी खेल स्टेडियम बने हुए हैं। इन स्टेडियम में बेहतर प्रशिक्षण व खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। -रविंद्र सिंह, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें