नारनौल। यादव कल्याण सभा की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं अपना 43वां स्थापना दिवस आगामी 3 सितंबर को यादव धर्मशाला में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
यादव कल्याण सभा के सचिव सूबेदार मेजर कंवर सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समारोह में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, जबकि विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हवन-यज्ञ से होगा। हवन-यज्ञ का आयोजन हंशानंद मुनि महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। इसके पश्चात हंशानंद मुनि महाराज की भजन मंडली भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति देंगी।
सचिव ने बताया कि समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यादव समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव एवं यादव कल्याण सभा का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की अपील की है। संवाद