फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोटा महादेव में मेले पर कुश्ती 4 अगस्त को होगी

Fri, 01 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव देवनगर (चामधेड़ा) स्थित प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर में साेमवार को लगने वाले मेले पर जागरण व कुश्ती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मोटा महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव संसार चंद व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि महंत भवानी शंकर गिरि के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से शुरू होने वाले जागरण में कलाकार योगेश डागर, दीप यादव निराला, नीशा जांगड़ा, तन्नू डांसर, गीता चौधरी, सुभाष दोचानिया, सुनील कुमार, शिव कुमार यादव एवं गायक देशराज एंड पार्टी भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान मनमोहक झांकियां भी निकाली जाएंगी।
इस दिन बाबा का विशाल मेला भी लगेगा जिसमें मेला कमेटी की ओर से 101 रुपये से 21 हजार रुपये तक के कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। मेले में आने वाले भक्ताें के लिए भंडारे की व्यवस्था मंदिर कमेटी व ग्रामीणों की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें