महेंद्रगढ़। क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश के कारण बदहाल सड़कों पर कीचड़ फैलने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।
गड्ढों में पानी जमा होने से वाहन चालक भी हिचकोले खाने को मजबूर हैं। शहर के गोशाला रोड, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, आईटीआई रोड, ऑटो मार्केट, महायचान मोहल्ला, पुराना नारनौल रोड सहित अन्य स्थानों पर बारिश का पानी भर जाने से सड़कों में बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 11 हट्टा बाजार में सड़क निमार्ण के दौरान जिम्मेदारों की ओर से मिट्टी नहीं उठाने के कारण बने कीचड़ में दिनभर वाहन फिसलते रहे।