खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी ।
- फोटो : Narnol
मंडी अटेली। गांव भौड़ी की बनी में स्थित बाबा गूगा मंदिर परिसर में मेले, दंगल व भंडारे का आयोजन किया। इसमें आस-पास के अलावा दूर-दराज के पहलवानों ने आकर अपना दमखम दिखाया। बुजुर्गों की दौड़ में रामकिशन बाढड़ा प्रथम, विजय सिंह पाथेडा दूसरे तथा 800 मीटर दौड़ में सुनील नांगल प्रथम रहा। लड़कियों की दौड़ में पूजा सतनाली प्रथम रही। बच्चों की दौड़ में दीपक दादरी प्रथम रहा। कबड्डी में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भौडी ए टीम प्रथम रही।
वहीं एमडीयू रोहतक की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कामड़े की 11 हजार की कुश्ती तौफीक खान रामकिशन अखाड़ा मोकलवास ने जीती। वहीं 11 सौ रुपये की लड़कियों की कुश्ती में सोनू डिंगल विजेता रही। प्रतियोगिता में मैच रेफरी के रूप में मनोज डीपी, कर्मवीर, जॉनी व विक्रम मौजूद रहे। मंच संचालन कमांडो नरपत सिंह व सोनू भिवानी ने किया। कबड्डी की प्रथम टीम को 31 हजार तथा द्वितीय टीम को 21 हजार रुपये अजीत यादव ने अपने निजी कोष से देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दलीप सरपंच, रामकिशन सरपंच, बल्ली नंबरदार, नरेश यादव, महावीर चौहान, जोगेंद्र उर्फ जुगनू, ओमप्रकाश, सीएस वर्मा, तेजप्रकाश, रामनिवास नंबरदार, बिशंभर दयाल एडवोकेट, सुरेंद्र कैप्टन, मनसुख, लक्ष्मण व राजीव उपस्थित रहे।