फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन से धन की होती है प्राप्ति : राहुल भारद्वाज

Tue, 29 Oct 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- पंडित राहुल भारद्वाज--स्रोत- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इस बार अमावस्या दो दिन होने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि दिवाली कब मनाई जाए। ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया कि 31 अक्तूबर को अमावस्या शाम 3:52 पर शुरू होगी और एक नवंबर को शाम 6:16 तक रहेगी। 31 अक्तूबर को अमावस्या प्रदोष काल व रात के समय में भी रहेगी। दिवाली पूजन के लिए प्रदोष व्यापिनी और अर्धरात्रि व्यापिनी में अमावस्या रहना आवश्यक है। 31 अक्तूबर को महालक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ है। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की पूरी विधि विधान से पूजा करें।
विज्ञापन

महालक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न वृष और सिंह, लग्न का समय सबसे उत्तम होता। इन लग्नों के समय में की गई पूजा हमेशा सफल होती है और धन, ऐश्वर्य, सुख समृद्धि, आरोग्य की प्राप्ति करवाती है। दिवाली पूजन का पहला मुहूर्त प्रदोष काल शाम 5:36 बजे से शाम 6:15 बजे तक रहेगा। वहीं वृष लग्न शाम 6:36 बजे से रात 8:33 बजे तक, सिंह लग्न रात 1:08 बजे से रात 3:24 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

यह रहेंगे शुभ महूर्त
चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त:
शुभ: सुबह 6:38 बजे से सुबह 8 बजे तक
लाभ: सुबह 12:09 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक

अमृत: दोपहर 1:32 बजे से दोपहर 2:54 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:47 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें