फोटो 9भाजपा की जीत पर महावीर चौक पर जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता।स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नारनौल में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि महावीर चौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर लड्डू बांटे, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया व ढोल के साथ जीत की खुशी सांझा की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव,अजीत कलवाड़ी,प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा,जिला प्रमुख डॉ. राकेश,नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी,जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव,वासुदेव यादव,शिवरतन, जिला महामंत्री किशनलाल बौहरा, जिला मंत्री मनीष संघी,सपना गुप्ता, नीलम,पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी सैनी,पार्षद सवाई सिंह,देवेन्द्र सैनी,जगदीश पासी मौजूद रहे।