फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनोहर लाल के जन्मदिन पर अटेली में लगाए पौधे

विज्ञापन
फोटो 7केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण करते हुए जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार।संवाद - फोटो : ​शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन पर सर्व कल्याण मंच ने गांव खेड़ी के सरकारी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए केंद्रीय मंत्री की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर स्कूल के हेडमास्टर अरुण कुमार यादव, संजय, विनय सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें