फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड से पैर फिसलकर गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी तलवाना के नजदीक निर्माणाधीन एनएच 152डी पर टीन शेड लगा रहे मजदूर का पैर फिसलने से नीचे गिरने से मौत हो गई। कनीना पुलिस ने चचेरे भाई के बयान पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आशू मोहम्मद ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के गांव धादा का रहने वाला है। वह मंगलवार को अपने चचेरे भाई मोहम्मद आसिफ के साथ खेड़ी तलवाना के पास एनएच-152 डी की साइट पर काम कर रहा था। काम करते समय मोहम्मद आसिफ का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। आशू ने बताया कि घायल भाई को कंपनी के कर्मचारी उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन वह उसे लेकर रोहतक के एक निजी अस्पताल में गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशू मोहम्मद के बयान पर इत्फाकिया कार्यवाही करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें