नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक पहल की गई है। इसके तहत पेयजल की शुद्धता की जांच, पानी के सैंपल भरने, क्लोरीन की जांच व शहर में लीकेज और गंदे पानी से जुड़े कनेक्शनों की पहचान के लिए शहरी स्वयं सहायता समूहों को इस कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि शहर में जय भोला भंडारी स्वयं सहायता समूह व ें स्वयं सहायता समूह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल जिले के दो शहरों में यह कार्य प्रारंभ किया गया है। संवाद