फोटो संख्या:54- हुड्डा पार्क के नजदीक चालान करती पुलिस---संवाद
महेंद्रगढ़। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर 10 वाहन चालकों के चालान करते हुए करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा दो बाइकों को इंपाउंड किया गया। शुक्रवार को दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज मीनाक्षी के नेतृत्व में शहर के मुख्य स्थानों पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को खिलाफ सख्ती की गई।
दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज मीनाक्षी ने हुडा पार्क के नजदीक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दस्तावेज व हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया है। संवाद