फोटो 6आपदा प्रबंधन बेसिक प्राथमिक सहायता एवं मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान मौजूद युवा व रेडक्रॉस
- फोटो : अच्छे रिजल्ट को लेकर खुशी मनाते सुदिती ग्लोबल अकादमी के बच्चे।
नारनौल। युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की नारी शक्ति टीम के लिए आपदा प्रबंधन बेसिक प्राथमिक सहायता एवं मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। संचालन प्राथमिक सहायता प्रवक्ता और ब्रिगेड ऑफिसर पवित्रा यादव ने किया। उन्होंने आपदाओं से निपटने के लिए महिलाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
संस्था की सदस्य कुमकुम खांडा ने बताया कि प्रशिक्षण में संस्था की 30 नारी शक्ति सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के प्रधान टिंकू सैनी, अगेंद्र यादव, सत्यवीर सिंह, सीमा यादव, नीलम यादव, नितेश, अंजना, सुनीता कुमारी, आरती सैनी आदि उपस्थित रहीं।