फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेहा ने 450 अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया

Wed, 14 May 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5छात्रा नेहा - फोटो : सरिता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर की छात्रा नेहा ने 500 में से 450 अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय में 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें छह लड़कियां और पांच लड़के थे। नेहा, अनिता, मोहिनी, कल्पना, पायल, अमिषा और हिमांशु ने मेरिट में और साहिल, चेतन, रजनेश व देवराज ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया। प्राचार्य सत्यबीर सिंह ने बताया कि यह परिणाम न केवल उनके लिए, बल्कि परिवार और विद्यालय के लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें