फोटो संख्या:59-संत गुरू रविदास मंदिर में सफाई अभियान चलाती महिलाएं --स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरु रविदास मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। गुरु रविदास सेवा समिति के पूर्व प्रधान संदीप महायच ने बताया कि समाज के उत्थान में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्हें सदैव अपने हक के विषय सदा जागरूक रहना चाहिए।
अनहद शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष शैलजा यादव ने बताया कि महिला शब्द महि से बना है। इसका अर्थ भूमि होता है। यह वही देश है जहां लक्ष्मीबाई, गार्गी, मदालसा, लोपामुद्रा, झलकारी बाई, माता सावित्री बाई फूले जैसी वीरांगना एवं साहसी महिलाओं ने अपनी मान-मर्यादा के साथ में राष्ट्र की रक्षा की है। अनीता ने कहा कि महिलाओं का सबसे ज्यादा समय मोबाइल व टीवी सीरियल देखने में खराब होता है। उन्हें परिवार व समाज को सामाजिक कार्यों में समय का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर मास्टर दिलबाग, जितेंद्र, गजेंद्र, सतबीर, सुभाष, निर्मला देवी, चमेली देवी, मंजू देवी, अंगूरी देवी, कौशल्या सहित महिलाएं मौजूद रही।