फोटो नंबर- 09रोटरी क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में उपस्थित महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब सिटी और बेलाज ने मेहता चौक स्थित कुटुंब पैलेस में तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने म्यूजिकल ग्लास, बैलून चिपकाओ, गाना पहचानो, हूला हुप जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बेलाज क्लब की प्रधान निर्मल जिंदल ने बताया कि सावन में आने वाली हरियाली तीज हरियाली का प्रतीक है। इस दिन माता पार्वती ने सर्वप्रथम व्रत रखकर भगवान शंकर को वर स्वरूप मांगा था।
तब से हर वर्ष महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की कामना के लिए व्रत रखती हैं। कार्यक्रम के दौरान बेलाज की सचिव डॉ. ऊषा यादव व कोषाध्यक्ष डॉ. रजनी गर्ग ने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। रोटरी क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी ने कहा कि समय समय पर हर ऋतु के अनुसार हर त्योहार का अपना अलग महत्व है। रोटरी क्लब सामाजिक सरोकार के साथ-साथ अपनी पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए हर पर्व को उत्साह के साथ मनाता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।