फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से शुरू हो सकती हैं महिला कॉलेज में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल कक्षाएं

Wed, 31 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में जल्द ही मेडिकल एवं नॉन मेडिकल कक्षाएं प्रारंभ हो सकती हैं। इसके लिए प्राचार्य ने उच्चतर शिक्षा विभाग को एक पत्र लिखा है। महाविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र से मेडिकल कक्षाएं शुरू करने के लिए आठ कमरे एवं लैब सहित अलग से ब्लाक बनाने की मांग की है। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. आर. सी. यादव की शिक्षा मंत्री से भी इस संबंध में पहले कई बार बातचीत हो चुकी है। अगर उच्चत्तर शिक्षा विभाग से यह मंजूरी मिल जाती है तो क्षेत्र की महिलाओं को पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि लगभग 20 वर्ष पहले शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में महिला कॉलेज की स्थापना की थी। उस समय कॉलेज में आर्ट्स एवं कॉमर्स की कक्षाएं एक छोटी सी बिल्डिंग में शुरू की गई थी। विगत वर्ष कॉलेज में अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी आदि की तीन पीजी कक्षाएं शुरू की गई है। 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी कॉलेज में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू नहीं की गई जिससे बेटियों को बाहर जाकर पढ़ना पड़ रहा है।

ये रखी हैं मांग
3 मई को उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने दिशा निर्देश जारी किए थे जिसमें स्कूल की मांग पूछी गई थी। मांग में प्राचार्य ने मेडिकल एवं नॉन मेडिकल कक्षाएं शुरू करवाने तथा इन कक्षाओं का अलग से ब्लॉक बनाने की मांग की है। ब्लॉक में 4 लैब और 8 टीचिंग रूम बनाने की मांग की थी। इसके अलावा राजनीति शास्त्र से पीजी कक्षाएं भी शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


सतनाली कॉलेज में नहीं हैं मेडिकल कक्षा
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में नॉन मेडिकल कक्षाएं तो हैं किंतु मेडिकल कक्षाएं नहीं हैं। आसपास के क्षेत्र मेें महेंद्रगढ़ के पीजी कॉलेज में ही मेडिकल कक्षाएं हैं जिसमें मात्र 80 सीटें हैं। सीटों का अभाव रहने के कारण छात्राओं का एडमिशन नहीं हो पाता।

शिक्षामंत्री से कई बार मिल चुके हैं प्राचार्य
राजकीय महिला कॉलेज में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल कक्षाएं शुरू करने के लिए राजकीय महिला कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. आर.सी. यादव कई बार शिक्षा मंत्री से मिल चुके हैं। मंत्री से आश्वासन मिला है कि महिला कॉलेज में जल्द ही मेडिकल एवं नॉन मेडिकल कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें