फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, मामला दर्ज

Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव बड़गांव के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना को लेकर महिला के भाई ने सदर थाना पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खैरोली निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपनी बहन अंजली को उसके ससुराल गांव बखापुर थाना कसोला रेवाड़ी छोड़ने के लिए मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे पर गांव बड़गांव नहर के थोड़ा आगे पहुंचा तो एक ट्रक चालक अपने ट्रक को लापरवाही से चलाता हुआ लाया और पीछे से उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें वह और उसकी बहन सड़क पर गिर गए। इससे उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बहन हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसे बहरोड के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें