फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाया फंदा, पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
फोटो संख्या: 74- नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के इंतजार में बैठे मृतका के परिजन--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। गांव सोहड़ी निवासी अनीता (25) ने बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थतियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और सतनाली थाना पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मृतका के पिता गांव कपूरी निवासी कर्णसिंह ने बताया कि उनके दो बेटे व दो बेटियां थी। बेटी अनीता की शादी वर्ष 2021 में सोहड़ी निवासी शंकर सिंह के साथ हुई थी। इस शादी से उनकी दो साल छह माह की एक बेटी है। पति शंकर सिंह, सास कृष्णा, ससुर दीप सिंह व ननद ज्योति उसकी बेटी अनिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
अनिता ने इसकी जानकारी दी थी तो उन्होंने शंकर व उसके परिजनों को समझाया लेकिन नहीं माने। वीरवार सुबह अनिता के फंदे पर लटकने की सूचना मिली तो वे ग्रामीणों के साथ अनीता के ससुराल पहुंचे। यहां पर अनिता का शव चौबारे में फंदे पर लटका हुआ था। उन्हें संदेह कि अनिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरदस्ती उसको फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें