फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान श्रीराम के जन्म का किया वर्णन

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- आदर्श कॉलोनी में आयोजित श्रद्धालुओं को कथा सुनाते रामेश्वर दास महाराज-स्रोत-आयो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आदर्श कॉलोनी स्थित हिंदू हाई स्कूल में सात दिवसीय श्री रामकथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का वर्णन किया गया। कथावाचक रामेश्वर महाराज ने बताया कि असुरों के अत्याचार बढ़ने पर भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अवतार लिया। उनका उद्देश्य धर्म की स्थापना, असुरों का विनाश और आदर्श परिवार की स्थापना था। राजा दशरथ पुत्र न होने से चिंतित थे, उन्होंने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। अग्निदेव ने उन्हें दिव्य खीर दी जिससे माता कौशल्या के गर्भ से चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम प्रकट हुए। कथा से माता-पिता आज्ञा पालन, भाईचारा और आदर्श मित्रता का संदेश मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें