महेंद्रगढ़। गांव गोमला की एक महिला की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और ससुराल पक्ष पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस दी शिकायत में गांव सीगड़ा निवासी दीपक ने कहा कि उनकी बहन निशा (25) की शादी 2021 में गांव गोमला निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के 15-20 दिन के बाद से ही ससुराल पक्ष वालो ने निशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह स्वयं गांव गोमला में जाकर 2 लाख रुपये सुरेंद्र सिंह को देकर आया। उसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए। परिजन और गांव के लोग उनको समझाने के लिए गए गोमला गए थे, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस प्रकार की कोई बात नहीं होगी । बुधवार को निशा ने घर पर फोन करना चाहा, लेकिन सुसराल पक्ष वालों ने फोन पर बात नहीं करने दी। वीरवार सुबह थाना सदर कनीना से फोन के जरिए सूचना मिली कि निशा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। वह अपने परिवार के साथ गांव गोमला पहुंचा तो वहां पर उसकी बहन निशा बंद कमरे में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने निशा के पति सचिन, ससुर सुरेंद्र व सास शंकुतला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।