नारनौल। गणेश उत्सव के दौरान सुबह से ही जनक सागर पर अनेक लोग गणेशजी की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर के समय कुछ लोग डीजे के साथ गणेशजी का विसर्जन करने पहुंचे तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसकी वजह से भगदड़ का माहौल बन गया।
मधुमक्खियों के हमले में नारनौल के अंतिम, यमन, विनय, संदीप, दीपाली, महेश, कृष्ण, सीमा, चंचल, शशि, सुषमा, यश व रजनीश को काट लिया। इसके बाद सभी घायलों को नारनौल के अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार कर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी गई। इसके बाद जनक सागर से पहले लगाई गई पानी की छबील पर बैठे लोगों ने डीजे को जनक सागर से पहले ही रुकवाना शुरू कर दिया। इस घटना में बचाव यही रहा कि यह घटना दोपहर में घटित हुई, अगर शाम पांच बजे होती तो उस समय तालाब पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है, इसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था।