फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 15 May 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस को पटरियों पर शव होने की सुबह सूचना मिली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। महिला की शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे खोरी के पास नजदीक गोविंदपुरी अंडरपास के पास पटरी पर एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 से 42 वर्ष लग रही है। वहीं महिला ने नीला सूट व लाल सलवार पहना हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। अब उसकी शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें