फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्दी की दस्तक के साथ बाजार में घुली मूंगफली की महक

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- आईटीआई रोड  पर मुंगफली बेचता रेहड़ी चालक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बाजार में मूंगफली की महक फैलने लगी है। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ इसकी मांग भी बढ़ रही है। इन दिनों मूंगफली 140 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। स्थानीय बाजार में रोजाना करीब चार क्विंटल मूंगफली की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदार ललित ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान से मूंगफली की आपूर्ति हो रही है। दोनों राज्यों में मिलाकर करीब 10 क्विंटल कच्ची मूंगफली की खपत हो रही है। शहर के दुकानदारों के पास चरखी दादरी से भुनी हुई मूंगफली आ रही है। क्वालिटी के हिसाब से यह तीन तरह की है, सामान्य रंग, लाल और पीले छिलके वाली।
मीठी और मोटे दाने वाली होने के कारण ग्राहक सामान्य रंग की मूंगफली ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तीनों किस्मों के रेट में 10 से 20 रुपये का अंतर है। सुबह और शाम के समय खरीदारी के लिए ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे हैं। ललित ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में ठंड बढ़ने पर मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस बार पिछले साल से बेहतर कारोबार की संभावना है।
विज्ञापन

............
सर्दियों में मूंगफली खाने का अलग ही आनंद है। शाम को परिवार के साथ बैठकर मूंगफली खाते हुए दिनभर की बातें करना अच्छा लगता है। यह ऐसा नाश्ता है जिसे खाते हुए समय का पता ही नहीं चलता। ठंड बढ़ने के साथ घर में इसकी खपत भी बढ़ जाती है।-ढिल्लू, ग्राहक
...............
मूंगफली स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और अच्छे वसा जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। सर्दियों में मुझे चाय के साथ मूंगफली खाना पसंद है। दोस्तों के साथ बैठकर मूंगफली खाने और बातचीत करने का अपना ही मजा है।-नरेन, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें