फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोशनी में नहाया नारनौल, दीयों की जगमग और लक्ष्मी पूजन से गूंज उठा शहर

विज्ञापन
फोटो नंबर-14दीपावली पर फुलझड़ियां चलाकर खुशी व्यक्त करती महिलाएं व युवतियां। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रोशनी, खुशियों और उल्लास का पर्व दीपावली सोमवार को नारनौल और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखा। बाजारों से लेकर घरों तक दिवाली की रौनक छाई रही। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मकानों और प्रतिष्ठानों ने शहर की सुंदरता बढ़ा दी। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दिनभर बाजारों में खरीदारी और चहल-पहल का माहौल रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों से सजाया। शाम को शुभ मुहूर्त में दुकानों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। व्यापारियों ने नए व्यापारिक वर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद घरों में परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खास उत्साह दिखा। बच्चों ने फुलझड़ियां और फिरकियां जलाकर खुशियां मनाईं। महिलाओं और परिवारों ने भी दीप जलाकर घरों को रोशन किया। देर रात तक शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

आज मंदिरों में होगा अन्नकूट प्रसाद का आयोजन
दिवाली के बाद मंगलवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि के कारण इस बार यह आयोजन दिवाली के अगले दिन के बजाय एक दिन के अंतराल पर हो रहा है। शहर के कई मंदिरों में दोपहर 12 बजे से अन्नकूट प्रसाद का वितरण होगा। वहीं शाम को गोधूलि बेला में महिलाएं गोवर्धन पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें