फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सेहलंग से बवाना रोड पर आग लगने से जलती गाड़--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सेहलंग से बवाना रोड पर एक नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। वाहन में सवार चार युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई थी। गांव बवाना निवासी ललित पुत्र सत्यवीर परिवार के ही तीन युवकों के साथ मंगलवार को किसी कार्य से कार से गांव सेहलंग गए थे।
रात को करीब नौ बजे गांव सेहलंग से बवाना आते समय जब दाेनों गांवों के बीच पहुंचे तो अचानक रोड पर कार के सामने नीलगाय आ गई। इसको बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई गई। इससे कार लॉक हो गई। पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के शीशे भी टूट गए थे। आग लगने के बाद चालक ललित सहित चारों युवक कार से बाद कूद गए। हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई थी। हालांकि चारों युवक आसपास खेतों में पड़े मटकों से काफी देर तक पानी से आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन गाड़ी तब तक जल चुकी थी। हादसे में सभी को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें