फोटो 4गोपाल गोशाला में गोवंश को चारा खिलाते हुए श्रद्धालु। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। श्री गोपाल गोशाला रेवाड़ी रोड नारनौल के प्रधान रामकुमार भोजावासिया व नवीन मित्तल के सानिध्य में सुशीला देवी मित्तल धर्मपत्नी रामनिवास मित्तल की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्री गोपाल गाेशाला में 50 क्विंटल गेहूं और 370 क्विंटल तूड़ी भेंट किया गया।
सुपुत्र रामगोपाल मित्तल, रमेश कुमार मित्तल, पड़पौत्र डॉ. सुरेंद्र मित्तल (संवेदना हॉस्पिटल नारनौल) हर्षित मित्तल, आयुष मित्तल, आर्यन मित्तल, कान्हा मित्तल, अमायरा मित्तल पुत्रवधू कृष्णा मित्तल, सरोज मित्तल पुत्रवधू डॉक्टर मेघा मित्तल, अंजनी मित्तल परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद