घरेलू कलह के चलते महिला फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का नारनौल सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वार्ड नंबर चार की रहने वाली 45 वर्षीय सुमित्रा ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि फंदा लगाने के दौरान वह घर पर अकेली थी। शाम होने पर जब परिजन घर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनोें के बयान पर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। संवाद