फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मायके गई पत्नी नहीं लौटी तो जहर खाकर दी जान

Sun, 07 Dec 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 04 अनुज का फाईल फोटो।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गुजरवास गांव एक युवक ने मायके गई पत्नी नहीं लौटने पर जहर खाकर जान दे दी। युवक ने जान देने से पहले 10 मिनट का वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया।
विज्ञापन

दोस्तों ने वीडियो देख परिजनों को सूचित किया। परिजनों उसे जयपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। वीडियो के अंत में युवक अपनी पत्नी सीमा का नाम लेकर कहता है -तूने एक मां का लाल छीन लिया, तुझे बददुआ लगेगी। तुझे कहीं सुख नहीं मिलेगा।
एक साल पहले की थी शादी
सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की वीडियो में अनुज ने बताया कि एक साल पहले दिसंबर में उसने पड़ोस के गांव मोहम्मद पुर की एक लड़की सीमा से प्रेम विवाह किया था। शादी करने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। पहले वे झज्जर में रहे। इसके बाद अपने पड़ोसी गांव अटेली में आ गए जो उनके गांव से पांच किलोमीटर दूर ही है। अटेली में किराये के कमरे में रहने लग गए। दोनों दुकान पर जाने लग गए और आजीविका कमाने लगे। कुछ महीनों बाद जब सीमा प्रेग्नेंट हो गई तो उसने दुकान छोड़ दी। इसके बाद उसके एक लड़की हुई। लड़की होने के बाद सीमा के मां बाप उसे अपने घर ले गए।
विज्ञापन

सीमा के परिवार पर भड़काने के आरोप
अनुज ने सीमा के परिवार पर उसे भड़काने के आरोप लगाए हैं। अनुज ने विडियो में बताया कि उसकी पत्नी के परिवार वाले उसकी पत्नी के कहते हैं कि वह तब तक अनुज के पास वापस न जाए, जब तक वह उसे अपने घर न ले जाए। उसने बताया कि उसे दो बार लेने भी गया लेकिन उसने बीमारी का बहाना बनाकर आने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि अनुज को डी-ग्रुप की सरकारी नौकरी भी मिली थी जिससे उसने ज्वॉइन नहीं किया। विडियो में अनुज ने उसका जिक्र भी किया था।
तीन महीने से था अकेला
अनुज ने वीडियो में भावुक होकर कहा कि उसकी पत्नी ने उसे अकेला कर दिया है। तीन माह से वह अकेला रह रहा है। उसकी पत्नी को तो उसका परिवार मिल गया लेकिन वह अकेला हो गया।


वर्जन :
मामला संज्ञान में आ चुका है। मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी सीमा व उसके सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।-प्रदीप कुमार, एएसआई, थाना अटेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें