फोटो संख्या:-71 कनीना में गेहूं का उठान करते हुए मजदूर---संवाद
कनीना। कनीना की नई अनाज मंडी चेलावास में सरसों की खरीद जारी है। वहीं एक सप्ताह बाद आखिरकार गेहूं खरीद का इंतजार भी खत्म हो गया।
पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद मंगलवार से शुरू हो गई है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पहले ही दिन 4703 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
गेहूं की खरीद खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शुरू की गई है। मंडी सचिव विजय सिंह बताया कि 139 गेट पास काटे गए। इनसे 4703 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं सरसों लेकर पहुंचे 450 किसानों को गेट पास जारी किए गए हैं। मंगलवार को 15 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अब तक मंडी में 4768 किसानों से 50 हजार क्विंटल सरसों के खरीद की जा चुकी है।
उठान कार्य 40 हजार क्विंटल का हो चुका, जबकि दस क्विंटल का उठान शेष है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ध्यान सिंह, रमेश कुमार, हैफेड प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, भरपूर सिंह, नरेंद्र कुमार तथा रविंद्र बंसल की टीमों ने खरीद में सहयोग किया।