फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राशन डिपो पहुंचा गीला और खराब गेहूं, संचालकों ने गेहूं लेने से किया मना

Thu, 22 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06राशन डिपो में आए गीले व खराब गेहूं को दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 राशन डिपो पर वीरवार को गीला और खराब गेहूं वितरण करने के लिए भेजा गया। डिपो संचालक जैसे ही गेहूं गाड़ी से अनाज उतरवाने लगे तो बोरियों को गीला देखकर आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ लोगों के साथ कुछ बोरियों को खोला तो गेहूं खराब दिखाई दिया। इसके बाद कई राशन डिपो होल्डरों ने तो शिकायत विभाग से की। खाद्य आपूर्ति विभाग को कई जगह से शिकायत मिलने के बाद उन्होंने डिपो होल्डरों को आश्वस्त किया कि गेहूं वापस उठा लिया जाएगा।
सरकार हर महीने बीपीएल कार्डधारकों को गेहूं, चीनी व तेल दिया जाता है। अब जून में इन कार्डधारकों को वितरित करने के लिए राशन डिपो पर गेहूं भेजा जा रहा है। गरीब परिवारों को जो गेहूं वितरित करने के लिए आया वह खाने लायक नहीं था। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के डिपो संचालकों ने बताया कि विभाग द्वारा जो गेहूं जून में वितरण करने के लिए भेजा यगा है, वह गीला था। गीले गेहूं को दस दिन रखने से इसका वजन भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
जाटूसाना के गोदाम से आया सप्लाई के लिए गेहूं

डिपो होल्डरो ने बताया कि यह गेहूं जाटूसाना गोदाम से उनके पास आया था। गेहूं खराब और गीला होने से कार्डधारक भी नहीं लेंगे। अभी गेहूं वितरित करने में करीब दस दिन का समय ओर लगेगा। ऐसे में गोदाम में ओर भी खराब होने की संभावना है। डिपो होल्डरों का कहना है कि गेहूं वितरित करने पर कार्डधारक हंगामा करेंगे।
वर्जन-
जाटूसाना से आया गेहूं गीला था। इसकी कई जगह से शिकायत आई है। शिकायत आने के बाद कुछ डिपो से गेहूं उठा लिया गया है। जो गाड़ियां आई थीं उन्हें वापस भेज दिया गया। शेष डिपो पर से भी गेहूं जल्द ही उठा लिया जाएगा।-अरुण सैनी, सहायक खाद्य एवं वितरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें