फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं से दो घर संस्कारित होते हैं : डॉ. कृष्णा

Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी आर्य समाज के तत्वावधान में चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा ओर चरित्र निर्माण अभियान के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार ने की। मुख्य वक्ता आर्योपदेशिका एवं समाजसेविका डॉ. कृष्णा आर्या रही। डॉ. कृष्णा आर्या ने बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के तरीके, चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाना, शिक्षा और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लड़कों के संस्कारवान होने से एक घर संस्कारित होता है, लेकिन बालिकाओं के संस्कारवान होने से दो घर संस्कारित होते हैं। प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने भी बालिका सुरक्षा को धर्म और संस्कृति के संरक्षण से जोड़ा तथा बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाशय सत्यवीर सिंह दताल ने भी विद्यार्थियों को बालिका सुरक्षा व चरित्र उत्थान संबंधित बातें बताईं। जून के प्रथम सप्ताह में आर्य समाज द्वारा श्री कृष्णा स्कूल भूंगारका में दो से सात जून तक आयोजित होने वाले आर्य वीरांगना निर्माण एवं सुरक्षात्मक शिविर के लिए निमंत्रित किया।
विद्यालय प्राचार्य सुरेश कुमार ने बालिका सुरक्षा को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह थानेदार, पूर्व प्रवक्ता कर्ण सिंह, सुनीता कुमारी, अखिलेश तंवर, ललिता कुमारी, चारु वाधवा, शिल्पा यादव सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें