फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा जिला कार्यालय में ओबीसी मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण जांगिड़ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि सुनील सेन उनके साथ जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे भाजपा के कर्मठ, समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील सेन के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें