फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निराई–गुड़ाई का काम जोरों पर, खाद छिड़काव के बाद सिंचाई शुरू

Wed, 26 Nov 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 निराई-गुढ़ाई करता हुआ किसान---संवाद
विज्ञापन
कनीना। खाद की कमी से जूझते हुए भी किसानों ने सरसों की बिजाई पूरी कर ली है। क्षेत्र में लगभग 20 हजार हेक्टेयर में सरसों की बुवाई की गई है जो पिछले साल के आंकड़ों के बराबर मानी जा रही है। साथ ही खेतों में निराई–गुड़ाई का काम तेजी पर है।
विज्ञापन

किसान हैप्पी, कृष्ण कुमार, सुनील, दिनेश, महेश ने बताया कि खेतों में सरसों की पौध दिखने लगी है जिसके बाद निराई-गुड़ाई शुरू कर दी गई है। किसानों के अनुसार, निराई से खेतों में उगे अवांछनीय पौधे जैसे जंगली घास, प्याजी, बथुआ हटाए जाते हैं ताकि फसल मजबूत बन सके।
निराई के बाद खाद का छिड़काव भी किया जा रहा है जिससे पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि सर्दी बढ़ना सरसों के लिए लाभकारी है। क्षेत्र में इस वर्ष सबसे ज्यादा बिजाई सरसों की हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर गेहूं बोया गया है।
विज्ञापन

किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने बताया कि अगर बीच-बीच में वर्षा हो जाए तो फसल को और अधिक लाभ मिलेगा। हालांकि निराई पर काफी खर्च आ रहा है फिर भी किसान पैदावार सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए दवाइयों का भी प्रयोग किया जा रहा है। का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

वर्जन:
सरसों के अच्छे दाम मिल रहे हैं जिसके चलते किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। जिले में सरसों की बिजाई का काम पूरा हो गया है। -डॉ. देवराज, पूर्व शस्य विशेषज्ञ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें