फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कई जगहों पर मौसम बदला: महेंद्रगढ़ में बारिश से किसानों पर मंडरा रहा संकट, फसलों पर बुरा असर

Wed, 18 Sep 2024 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में बारिश के चलते किसानों के प्रयासों पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 22 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आज सुबह नौ बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे जिले के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। इस समय 2.36 लाख एकड़ में बाजरे की फसल पूरी तरह से पक चुकी है और कटाई के लिए तैयार है। वहीं, 47 हजार एकड़ में कपास की फसल भी पहली चुनाई के लिए तैयार है, लेकिन बारिश के चलते किसानों के प्रयासों पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 22 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बाजरे की फसल पर विशेष रूप से खतरा है, क्योंकि अगर हवाओं के साथ तेज बारिश हुई, तो फसल के गिरने की संभावना काफी बढ़ जाती है। किसानों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि बाजरे और कपास की फसलें उनकी आय का मुख्य स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें