फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली व्यास का पानी हमें जल्द ही मिलना होगा शुरू : राव इंद्रजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एसवाईएल पानी के समान बंटवारे को लेकर कुछ सरकारें आगे चली है और कुछ अधिकारी। सुप्रीम कोर्ट के भी कुछ आदेश हमारे पक्ष में आए है। यह बात केंद्रीय मंत्री राव इंदजीत सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2004 मे पंजाब के अमरिंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है और कहा है कि पानी की चिंता न करें, इससे पहले नहर बनाए। उन्होंने कहा कि अरावली व्यास का पानी हमें जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले से उनके परिवार का विशेष लगाव है। चाहे वो उनके पिता जी रहे हो या फिर मै खुद और अब मेरी बेटी इस क्षेत्र में सेवा भाव से लगी है। जनता नें हमें प्यार दिया है। उन्होनें कहा कि मेरी बेटी एयर इंडिया मे नौकरी करती थी। अब नौकरी छोड़कर राजनीति मे आ गई है। अब आगे पार्टी क्या करती है ये तो समय बताएगा।
हरियाणा के राज्य मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव की माताजी के निधन पर शौक करने पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलिकॉप्टर उतर नहीं पाया। नारनौल के आसपास उनकी हेलिकॉप्टर ने दो चक्कर भी लगाए लेकिन मौसम की वजह से उन्हें लौटना पड़ा। इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पानी के समान बंटवारे को लेकर कहा कि 1050 क्यूसिक पानी और 2 हजार क्यूसिक पानी प्रदेश को रोज पीने के लिए जाता है। ऐसे मे पानी की जरूरत बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस चैनल से अब पानी मिलना है वो चैनल बहुत पुरानी हो चुकी है। कब धोखा दे जाए कुछ नहीं पता इसलिए एसवाईएल पानी को लेने के लिए सबसे पहले अल्टरनेट चैनल चाहिए और इसे पंजाब सरकार पहले तैयार करें। भ्रष्टाचार पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता या सरकार की अन्य एजेंसियों द्वारा जो अधिकारियों व कर्मचारी पर छापेमारी कर रिश्वत व भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज किए जा रहे है इससे बीमारी खत्म होगी।
विज्ञापन

उन्होंने खेलमंत्री के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि खेल मंत्री पर चंडीगढ़ मे एफआईआर दर्ज हो चुकी है इसकी एक जांच कमेटी बनाई गई है। संदीप सिंह ने अपने विभाग से इस्तीफा भी दे दिया है ताकि जांच सही तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि जांच मे पूरा सत्य सामने आएगा और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें