नारनौल। सरकार द्वारा स्कूलों के शीतकालीन अवकाश घोषित करने के बावजूद जिले में अनेक प्राइवेट स्कूलों के खुले रहने की शिकायत को लेकर बार एसोसिएशन नारनौल के अधिवक्तागण सिटी मजिस्ट्रेट मंगल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा शीतकालीन अवकाश के आदेश जारी होने के बावजूद जिले के प्राइवेट स्कूलों द्वारा नर्सरी से दसवीं तक की कक्षाएं लगाने का विरोध जताया गया। इस मौके पर
उपप्रधान महावीर सिंह, पूर्व प्रधान गिरिबाला, एडवोकेट मनोज यादव, एडवोकेट सजित यादव, एडवोकेट हेमंत सिहमा, ईश्वर सिंह, देवेंद्र यादव, प्रदीप, गजेंद्र यादव मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट मंगल सेन से कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक जिले में सरकार के आदेशों की शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद निजी स्कूल खोलकर अवहेलना कर रहे हैं वहीं इससे छोटे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास बाधित हो रहा है। ये सब करके ये निजी स्कूल संचालक उन मौसम बच्चों के बचपन से खिलवाड़ कर रहे है। अधिवक्ताओं ने सभी प्राइवेट स्कूलों को जिले में अवकाश के दौरान पूर्णत नर्सरी से दसवीं तक बंद किए जाने मांग की। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 15 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालक अवकाश के दौरान भी नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को जबरदस्ती स्कूल खोलकर बुला रहे है और सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से टीम बनाकर अवकाश के दौरान खोले जा रहे प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर भारी जुर्माना लगाने की इन पर मांग की है।